लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल 2022 के 26वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से पटखनी दी। यह मुकाबई की इस सीजन में लगातार 6ठीं हार है और आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई अपने पहले 6 मुकाबले हारी हो। इससे पहले 2014 में टीम पहले 5 मैच हारी थी। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने कप्तान केएल राहुल की 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने मुंबई निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए आवेश खान ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।
आखिरी दो ओवर में मुंबई को जीत के लिए 43 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में जेसन होल्डर के ओवर में मुंबई ने 17 रन बटोरे। आखिरी छह गेंदों पर मुंबई को 26 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर की पहली गेंद जयदेव उनादकट रन आउट हुए। वे छह गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बना सके। इसके बाद मुरुगन अश्विन ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर अश्विन (6) रन आउट हो गए। पांचवीं गेंद पर चमीरा ने पोलार्ड को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। वे 14 गेंदों पर 25 रन बना सके। आखिरी ओवर में मुंबई की टीम सात रन बना सकी।
यह मुंबई की इस सीजन में लगातार छठी हार है। आईपीएल इतिहास में पहली बार टीम शुरुआती लगातार छह मैच हारी है। इससे पहले 2014 में टीम शुरुआती लगातार पांच मैच हारी थी। इस हार के साथ मुंबई पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। टीम को अब यहां से सभी मैच जीतने होंगे। इसके साथ ही दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा।